फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP MP said: AAP will contest civic elections on all seats, will make corruption an issue, will start selectio

आप सांसद संजय सिंह ने कहा : आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी निकाय चुनाव, भ्रष्टाचार को बनाएगी मुद्दा

Mon, 12 Dec 2022 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Dec 2022 08:54 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने निकाय चुनाव की तैयारियों को संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का पूरा फोकस यूपी में हो रहे निकाय चुनाव पर है। महापौर, अध्यक्ष और वार्डों के आरक्षण पर मिलीं आपत्तियों का निस्तारण होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
AAP MP said: AAP will contest civic elections on all seats, will make corruption an issue, will start selectio
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात, हिमांचल विधानसभा और दिल्ली एमसीडी में हुए चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने तय किया है कि वह यूपी नगर निगम चुनाव में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने निकाय चुनाव की तैयारियों को संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का पूरा फोकस यूपी में हो रहे निकाय चुनाव पर है। महापौर, अध्यक्ष और वार्डों के आरक्षण पर मिलीं आपत्तियों का निस्तारण होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप सांसद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बूथ स्तर कर के संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में आप नगर निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने और शहरों की बेहतर सफाई व्यवस्था को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी जीतेगी तो यूपी में भी मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा। 

आप सांसद ने कहा कि दिल्ली एमसीडी में 15 साल से कब्जा जमाए भाजपा को जनता ने जहां नकार दिया है, वहीं, गुजरात में 13 प्रतिशत वोट पाकर आम आदमी पार्टी महज 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। इसलिए यूपी के निकाय चुनाव में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी चुनाव तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed