UP: आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बोले- डाटा 45 दिन ही क्यों रखा जाएगा
आप सांसद संजय सिंह ने सोमवार को बहराइच में मीडिया को संबोधित किया और चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग की कार्रवाई संदिग्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकदिवसीय दौरे पर जनपद बहराइच पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग के मन में डर नहीं है तो चुनावी डाटा को 45 दिन बाद ही क्यों समाप्त किया जा रहा है। अगर चुनाव निष्पक्ष हो रहा है तो डाटा हार्ड डिस्क में रखने में क्या दिक्कत है?
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज भारत कर्ज में डूबा हुआ है यह कोई सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के चंद लोगों के पास लाखों करोड़ों की संपत्ति है वहीं 82 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे है जिन्हें पांच किलो राशन पर गुजारा करना पड़ता है।
सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 लाख अब तक किसको मिले हैं? काला धन कहां गया? हर साल दो करोड़ नौकरियां किसको प्राप्त हुईं? यह सभी बड़े सवाल हैं लेकिन इसका जवाब सरकार के पास नहीं है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा इंदिरा गांधी के फैसलों पर संसद में दिए गए एक वक्तव्य पर संजय सिंह ने कहा ट्रंप के द्वारा व्यापार बंद करने की दी गई धमकी के बाद आपने सीजफायर क्यों किया? जबकि लड़ाई निर्णायक रूप में आगे बढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं भारत अमेरिका के दबाव में देश के स्वाभिमान को नीलाम कर रहा है। आपके अंदर बोलने की ताकत नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.