फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP launches protest against theft of offerings at Ram Mandir to hold statewide alms-seeking drive on June 21

UP News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ आप का हल्लाबोल, 21 जून को प्रदेशभर में करेंगे भिक्षाटन

Sat, 20 Jun 2026 02:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 02:12 PM IST
सार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ आप 21 जून को प्रदेशभर में भिक्षाटन करेगी।  सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
AAP launches protest against theft of offerings at Ram Mandir to hold statewide alms-seeking drive on June 21
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी 21 जून को पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी। भगवान श्रीराम मंदिर से चढ़ावा लूट और भ्रष्टाचार के विरोध में कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों तथा प्रमुख चौराहों पर भिक्षाटन करेंगे। इस आंदोलन का मुख्य नारा 'चंदा चोरों गद्दी छोड़ो' होगा।

विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व ने एलान किया है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 420 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजा जाएगा। यह अपील की जाएगी कि वे भगवान के मंदिर से चढ़ावा चोरी करना बंद करें।

विज्ञापन

चंदे में भारी हेराफेरी की जा रही

संजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सभी की आस्था और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी। लेकिन, आरएसएस और भाजपा के लोग जो खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, उन्हीं के पदाधिकारियों द्वारा इस पवित्र चंदे में भारी हेराफेरी की जा रही है। यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह पूरा तंत्र चल रहा है। पीएम भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब उनके अपने ही संगठन (आरएसएस) से जुड़े लोग और उनके करीबी चंदा चोरी में लिप्त पाए जाते हैं, तो वे पूरी तरह मौन साध लेते हैं।

चंदा चोर चेहरों को बेनकाब करना है

उन्होंने कहा कि हमारे इस 'भिक्षाटन कार्यक्रम' का उद्देश्य जनता के बीच जाकर भाजपा और आरएसएस के इस चंदा चोर चेहरे को बेनकाब करना है। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कल सड़कों पर उतरेगा। हमारी मांग स्पष्ट है जब तक इन भ्रष्टाचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती और ये अपनी गद्दी नहीं छोड़ते, हमारा यह लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed