दंपति ने नहीं पहनी टोपी, बौराए आप समर्थक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर इलाके में रविवार रात टोपी पहनने से इन्कार पर ‘आप’ के एक कार्यकर्ता ने कार सवार दंपती से अभद्रता कर दी।
कार्यकर्ता के व्यवहार से आहत दंपती भी भिड़ गए। गोल चौराहे पर हंगामा होने लगा।
सूचना पर पुलिस ने ‘आप’ के कार्यकर्ता को रोकना चाहा तो उसने एसएसआई को भी अपशब्द कहे। बाद में पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत किया।
एसएसआई महानगर धर्मेंद्र दूबे के मुताबिक, रात आठ बजे आप कार्यकर्ता झुंड बनाकर राहगीरों से समर्थन मांग ‘मैं आम आदमी हूं’ की टोपी पहना रहे थे।
इसी दौरान गोल चौराहे पर आप के एक कार्यकर्ता ने कार सवार दंपती को रोक लिया और जबरन टोपी पहनाने लगा।
जिसका दंपती ने विरोध किया। बात बढ़ने पर आप कार्यकर्ता ने दंपती से अभद्रता कर दी।
इससे दंपती भड़क गए और कार्यकर्ता को खरी खोटी सुनाई। सूचना पर एसएसआई धर्मेंद्र दूबे भी आ गए।
उन्होंने कार्यकर्ता को समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता उनसे भी भिड़ गया और अपशब्द कहे।
एसएसआई ने बमुश्किल समझाकर मामले को शांत किया। कार दंपत्ती के लिखित शिकायत न मिलने पर काई कार्रवाई नहीं की गई।