केजरीवाल की गिरफ्तारी से आंदोलित हुए कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता आंदोलित हो उठे हैं। गुरुवार को बहराइच में आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की।
डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से केजरीवाल की रिहाई की मांग की है। वहीं, नानपारा में भी आंदोलित कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के संयोजक केके शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
गडकरी रहे निशाने पर
सभी ने भाजपा नेता नितिन गडकरी के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद सभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए केके शर्मा ने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का खुलासा कर कोई अपराध नहीं किया है।
इससे पूर्व वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, राबर्ट वाड्रा आदि के भ्रष्टाचारों का खुलासा कर चुके हैं। अब अचानक केजरीवाल पर ऐसी कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि जनता के साथ गद्दारी करने वाले को गद्दार कहना यदि गुनाह है तो जेल कम पड़ जाएंगी। भ्रष्टाचार के सफाए के लिए आप का हर कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है।
कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे के माध्यम से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पत्र भेजा है।
वहीं, नानपारा इकाई के कार्यकर्ताओं ने संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
सभी ने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल को रिहा नहीं किया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान संतोष कुमारी रस्तोगी, मोहम्मद आजाद खान, विद्यानंद गिरि, बच्छराज, तौहीद आलम, दीपक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, जगतराम सोनकर, दुर्गेश मिश्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।