{"_id":"6412180302da0666fc0fc4a4","slug":"aanchal-won-gold-usha-won-bronze-raebareli-news-c-13-1-130223-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आंचल ने स्वर्ण, ऊषा ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आंचल ने स्वर्ण, ऊषा ने जीता कांस्य पदक
Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की 33वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में जिले के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराया। यह प्रतियोगिता लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 से 15 मार्च तक हुई।
राज्य स्तरीय खेलकूद में इस जिले के 66 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिले के डलमऊ विकास क्षेत्र की छात्रा आंचल ने जूनियर बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और विकास क्षेत्र अमावां के छात्र ऊषा ने प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
कुश्ती में डलमऊ विकास क्षेत्र की शिल्पी और राही विकास क्षेत्र के सहवान ने कांस्य पदक अर्जित किए। जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू शुक्ला ने बताया कि सलोन विकास क्षेत्र की बालिका टीम ने फुटबाल में रजत पदक जीता। जिले की बालिकाओं ने लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए रिले रेस में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ी चयनित
रायबरेली। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मार्च को साईं सेंटर लखनऊ में होगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन करने के लिए बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बताया कि अलका द्विवेदी, स्नेहा अवस्थी, उपासना सोनी, खुशी सिंह, संजना, आंचल, आकृति पटेल, सृष्टि सिंह और आंचल यादव का चयन किया गया है। लखनऊ की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 16 वर्ष, 20 वर्ष, 25 वर्ष, 35 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की महिलाओं खिलाड़ियों की अलग-अलग स्पर्धाएं कराई जाएंगी। (संवाद)