फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aamir Rashadi said that there is no place for Muslims in either BJP or Congress

वजूद के लिए छटपटा रहा है मुसलमान: आमिर रशादी बोले-उसके लिए ना तो एनडीए में जगह, ना ही विपक्षी इंडिया में

Wed, 04 Oct 2023 10:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

मौलाना ने कहा कि एक पार्टी मुसलमानों का डर दिखा कर अपनी नफरत की दुकान चला रही है, तो दूसरी मुसलमानों को डर दिखाकर अपनी मोहब्बत की दुकान चला रही है।

विज्ञापन
Aamir Rashadi said that there is no place for Muslims in either BJP or Congress
आमिर रशादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने भाजपा और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के एनडीए में तो मुसलमानों के लिये जगह नही है, लेकिन क्या विपक्ष के इंडिया में भी मुसलमानों के लिये कोई जगह है? 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि एक पार्टी मुसलमानों का डर दिखा कर अपनी नफरत की दुकान चला रही है, तो दूसरी मुसलमानों को डर दिखाकर अपनी मोहब्बत की दुकान चला रही है। मुसलमान दोनों दुकानों के बीच अपनी वजूद, पहचान, पहनावे और सम्मान को बचाने के लिये संघर्ष कर रहा है। मौलाना रशादी बुधवार को पार्टी के 15वें स्थापना दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


चारबाग स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना रशादी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी जान कुर्बान कर दी ताकि आजादी के बाद देश में स्वराज्य, संविधान, समता और समानता का राजा होगा, लेकिन पिछले 75 सालों में आम भारतीय को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने और सत्ता हासिल करने के लिये राजनीतिक दलों ने देश में जातिवाद व साम्प्रदायिकता की राजनीति का जहर घोल दिया। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुये कहा कि मोदी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, तेल, गैस के दाम और साम्प्रदायिक भेदभाव से हर वर्ग परेशान है।


 प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि देश में फैले नफरत के माहौल में कौंसिल मोहब्बत का दिया जला रही है। पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट तलहा रशीदी ने कहा ओलमा कौंसिल एक दिल नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो पीड़ित व वंचितों की आवाज के रूप में जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed