फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Admi Party will fight on jobs issue of youth says AAP leader Sanjay Singh.

सड़क से संसद तक बेरोजगारों के हक की लड़ाई लडे़गी आम आदमी पार्टी: सांसद संजय सिंह

Tue, 24 Nov 2020 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Nov 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party will fight on jobs issue of youth says AAP leader Sanjay Singh.
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत और 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का मन बना रही है। इसके संकेत प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने राजधानी के गांधी भवन सभागार में आयोजित छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के सम्मेलन में दिए।

विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि पार्टी सड़क से संसद तक बेरोजगारों के हक की लड़ाई लडे़गी। छात्र विंग के पदाधिकारियों की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि सरकार के दमनात्मक कार्रवाई के बाद छात्रों व बेरोजगारी के मुद्दे पर आंदोलन को थमने नहीं देना है।
विज्ञापन


उन्होंने चार महीनों में छात्रों व बेरोजगारों के मुद्दे पर छात्र विंग के आंदोलनों के लिए बधाई दी। कहा कि नीट को लेकर छात्र विंग ने जिस तरह से दृढ़ता दिखाते हुए प्रदेश भर में आंदोलन किए और लाठियां खाईं, उससे सरकार सकते में हैं। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से अब तक 51 लाख बच्चों ने अलग-अलग परीक्षा में हिस्सा लिया है। 11 लाख लोगों की भर्तियां होनी थीं लेकिन सरकार 11 लोगों की भर्ती नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार युवाओं को जाति-धर्म के नाम पर भड़काती है

संजय सिंह ने कहा सरकार नौजवानों व युवाओं को जाति-धर्म के नाम पर भड़काती है। जब नौकरी देने की बात आती है तो चुप बैठ जाती है। उन्होंने सीवाईएसएस को सभी जिलों में छात्रों को सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि साजिश के तहत देश में सरकारी नौकरियां व विभाग खत्म किये जा रहे हैं। 2022 में प्रदेश सरकार हटाने के बाद युवा वर्ग को उनका हक मिलेगा। 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में सबसे अहम भूमिका नौजवानों ने निभाई थी, जिसके बाद भ्रष्ट सरकार को उखाड़कर फेंक दिया गया था। अब अगले चुनावों में यही नौजवान यूपी सरकार को भी उखाड़ फेंकेंगे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, महिला विंग की अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश सह प्रभारी ब्रिजकुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान, प्रदेश सचिव विजय सिंह ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed