{"_id":"657199d9959800ad3109bf43","slug":"aam-admi-party-review-meeting-for-loksabha-election-in-lucknow-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का माहौल बनाने के लिए जिला सम्मेलन करेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का माहौल बनाने के लिए जिला सम्मेलन करेगी आम आदमी पार्टी
Thu, 07 Dec 2023 03:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:39 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए माहौल बनाने के लिए जिलों में सम्मेलन करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। वह अब हर जिले में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी की नीतियों के साथ ही केंद्र सरकार की कमियों को भी सामने लाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर हुई अयोध्या प्रांत की समीक्षा बैठक में बताया कि सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में पर्चा बांटो अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा, करीब 25 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसी के साथ पार्टी अब कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए जिला स्तरीय सम्मलेन भी करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संध्या हत्याकांड: बेहोश किया... फिर हाथ-पैर बांध चाकू से छलनी किया पूरा शरीर; पति ने पार की बर्बरता की हदें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ग्राइंडर से रेता पत्नी का गला... डॉक्टर ने बच्चों के सिर पर किए हथौड़े से वार; रूह कंपा देने वाला था मंजर
उन्होंने कहा कि महंगे सिलिंडर, अयोध्या में जमीन घोटाला, दो करोड़ युवाओं को नौकरी, किसानों की फसलों का दोगुना दाम आदि मुद्दों को उठाया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, प्रांत महासचिव अतुल सिंह, लखनऊ के जिलाध्यक्ष शेखर दीक्षित, अनिल प्रजापति, बेटा लाल दिवाकर, आनंद जायसवाल, राहुल यादव, भारत राज योगी, अकमल जुनैद, धर्मबीर सिंह समेत कई मौजूद रहे।