{"_id":"602384598ebc3e74a42af883","slug":"aam-admi-party-fromed-disciplinary-committee-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने बनाई पांच सदस्यीय अनुशासन समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने बनाई पांच सदस्यीय अनुशासन समिति
Wed, 10 Feb 2021 12:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह, आप के यूपी प्रभारी।
आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई ने कार्यकर्ताओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनुशासन समिति का गठन किया है। यह समिति पार्टी विरोधी गतिविधियों, सोशल मीडिया पर पार्टी के किसी नेता, कार्यकर्ता और पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर नजर रखेगी और जरूरत पर उनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला भी लेगी।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की मंजूरी के बाद गठित अनुशासन समिति में पांच सदस्य होंगे। समिति में फिलहाल किसी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। जिन पदाधिकारियों को अनुशासन समिति में रखा गया है उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, मो. हैदर, दिनेश चंद्र गौतम, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव और हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
सभाजीत ने बताया कि समिति अनुशासनहीनता के किसी मामले का स्वत: संज्ञान भी ले सकती है। कार्यकर्ता भी अनुशासनहीनता की शिकायत समिति के पास कर सकेंगे। संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी बात पार्टी फोरम पर रखने की छूट है जिस पर या कमेटी के सभी सदस्य बैठक कर निर्णय लेंगे और प्रदेश कार्यालय को सिफारिश भेजेंगे।
विज्ञापन