{"_id":"6016d6ee8ebc3e340058b207","slug":"aam-admi-party-formed-a-screening-committee-for-panchayat-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी
Sun, 31 Jan 2021 09:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप नेता अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : एएनआई
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए जिलावार चार सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि यूपी के पंचायत चुनाव प्रभारी बनाए गए दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम जनपद वार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। पार्टी किसी दागी को प्रत्याशी नहीं बनाएगी। उम्मीदवार को कड़ी स्क्रीनिंग से गुजरना होगा।
विज्ञापन
प्रत्येक जिले की कमेटी में पार्टी के दिल्ली के विधायकों के अलावा संबंधित जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और पर्यवेक्षक स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य होंगे।
यही कमेटी जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य पदों के प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर लगाएगी। किसी विवाद की स्थिति में प्रदेश नेतृत्व स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श करके अंतिम फैसला लेगा।
विज्ञापन