{"_id":"5f40b52b373034006b1953a2","slug":"aam-aadmi-party-will-conduct-jan-jan-oxygen-investigation-campaign-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जन-जन ऑक्सीजन जांच अभियान चलाएगी आप: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जन-जन ऑक्सीजन जांच अभियान चलाएगी आप: संजय सिंह
Sat, 22 Aug 2020 11:33 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश व सांसद संजय सिंह ने यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है जहां अब तक दो कैबिनेट मंत्रियों की जान जा चुकी है और मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
इससे स्पष्ट कि प्रदेश में कोरोना की रोकथाम की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने जो टीम-11 बनाई है उसमें न तो कोई डॉक्टर है और न ही कोई एक्सपर्ट ही है। इस दुर्व्यवस्था को देखते हुए आप ने "जन-जन ऑक्सीजन जांच अभियान" चलाने का फैसला किया है। इसके तहत आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की ऑक्सीजन की जांच करेंगे।
विज्ञापन
संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना से निपटने के दिल्ली मॉडल की पूरे देश में चर्चा है। दिल्ली में 90 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी रेट है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली मॉडल यूपी में लागू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि यूपी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा के मुख्य सचेतक व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय को प्रदेश में ऑक्सीमीटर कैंपेन चलाने का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन