{"_id":"6a5e8aabb5eb0ef7a20be7b4","slug":"aam-aadmi-party-staged-a-protest-in-support-of-sonam-wangchuk-lucknow-news-c-13-lko1006-1838120-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
लखनऊ। आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को लखनऊ सहित प्रदेशभर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग के साथ प्रदर्शन किया गया। 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में भी कार्यकर्ता लामबंद हुए।
जिलाध्यक्ष इरम रिज़वी ने कहा कि छात्रों की मौत के बाद भी प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से संवाद नहीं किया। उन्होंने सरकार पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लेने और आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाया। निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा। श्री पटेल ने शांतिपूर्ण छात्रों पर लाठीचार्ज को कायराना हरकत बताया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र लाठी से नहीं, संवाद से चलता है। पेपर लीक और नीट जैसी परीक्षाओं में धांधली पर भी चिंता जताई। पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने सोनम वांगचुक और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। आम आदमी पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून और रोजगार सुनिश्चित करने वाली नीतियां बनाने को कहा। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आंदोलन को गली-कूचे तक ले जाया जाएगा।