{"_id":"646b2d008790b1d70307ad53","slug":"aadhar-card-updation-will-be-done-from-22-to-26-may-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aadhar Card: आधार नामांकन व अपडेट कराएं 26 मई तक, मिलेंगे ये फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aadhar Card: आधार नामांकन व अपडेट कराएं 26 मई तक, मिलेंगे ये फायदे
Mon, 22 May 2023 02:21 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 May 2023 02:21 PM IST
सार
आधार नामांकन और अपडेट के लिए सोमवार से अभियान चलाया जा रहा है। आधार बने 10 साल से अधिक हो गए हैं तो इसे जरूर अपडेट कराएं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से राज्यभर में आधार में नवीनतम पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण दस्तावेज अपडेट कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति देने के लिए लखनऊ जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह विशेष शिविर जिलाधिकारी कार्यालय, लखनऊ, बक्शी का तालाब तहसील, मलिहाबाद तहसील शिया पीजी कॉलेज, पिक्चर गैलरी, छोटा इमामबाड़ा और मोहिनी पूर्वा, पीडीएस शॉप में 22 से 26 मई तक आयोजित किया जा रहा है। निवासियों को सलाह दी जाती है की अगर आपका आधार बने 10 साल से अधिक हो गए हैं तो अपना आधार अपडेट जरूर कराएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बैंकों में कल से बदले जाएंगे 2000 के नोट: समय लेकर पहुंचें, जांच में लग सकती है देर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Currency change: कैश डिपाजिट मशीनें दो हजार के नोटों से फुल, अधिकारी बोले- बैंक जाएं, सीडीएम से बचें
निवासी आसानी से अपना आधार नामांकन और अपडेट करा सकते है। अगर आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। आधार की एक खास विशेषता है की आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते हैं, विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें।