फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aadhar card camps for gas consumers

गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड के लिए लगेंगे शिविर

Sat, 04 Jan 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
aadhar card camps for gas consumers

गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनवाने के लिए जल्द ही अलग शिविर आयोजित किए

विज्ञापन
जाएंगे।

इसमें संबंधित गैस उपभोक्ताओं का बायोमीट्रिक पंजीयन कराने के बाद आधार कार्ड बनवाए जाएंगे।

जिससे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा निर्धारित तीन माह की अवधि में शत प्रतिशत गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनवा कर उन्हें कस्टमर के बैंक खाते से संबद्ध करा डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी) के दायरे में लाया जा सके।

इसके लिए जनगणना विभाग को महानिदेशालय स्तर से एनपीआर से अलग बायोमीट्रिक पंजीयन शिविर लगाने की अनुमति लेकर कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है।

एनपीआर कार्यक्रम के नोडल प्रभारी व एडीएम वित्त व राजस्व एसके सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को गैस उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य डीबीटीएल योजना लागू करने में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए तेल कंपनियों व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

उन्होंने बताया कि डीबीटीएल के लिए बैंक खाते से संबद्ध आधार कार्ड की अनिवार्यता को तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इसके लिए वर्तमान में संचालित एनपीआर बायोमीट्रिक पंजीयन के काम में तेजी लाते हुए शिविरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि एनपीआर में बॉयोमीट्रिक पंजीयन के लिए वर्तमान में नगर निगम के वार्ड-1 में चल रहे शिविरों की संख्या को बढ़ाने के साथ ही जोन-4 में 8 जनवरी से शिविर आयोजित कराने के लिए नगर निगम व जनगणना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

पंजीकृत नागरिकों के आधार कार्ड मौके पर जारी कराने की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए नामित वेंडरों को अपनी मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed