{"_id":"69d1794a194cccd8f30a7dac","slug":"a-young-woman-from-bihar-committed-suicide-by-hanging-herself-lucknow-news-c-13-lko1096-1675987-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिहार की युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिहार की युवती ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 05 Apr 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। चिनहट की वसंत विहार कॉलोनी में शनिवार को बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली निशा सिंह यादव (26) ने फंदा लगा लिया। वह सोनी उपाध्याय के मकान में किराये पर रहती थीं। निशा की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि काशीनाथ शुक्ला ने कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो निशा फंदे पर लटकी मिली। महिला पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।