{"_id":"6698413358329daa1b060284","slug":"a-young-man-who-entered-the-den-to-hunt-a-porcupine-could-not-get-out-died-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105831-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साही का शिकार करने मांद में घुसा युवक नहीं निकल पाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साही का शिकार करने मांद में घुसा युवक नहीं निकल पाया, मौत
Thu, 18 Jul 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूर्वी सोहेलवा जंगल में मंगलवार को साही का शिकार करने के लिए एक युवक उसकी की मांद में घुस गया। युवक जोश में चला तो गया लेकिन बाहर न निकल पाने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात शव को मांद से बाहर निकाला। सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बालू घोलिया निवासी संतोष (37) पुत्र राम नरेश मंगलवार को गांव के पांच लोगों के साथ साही का शिकार करने पूर्वी सोहेलवा जंगल की तरफ गया था। जहां दिखी साही को मारने के लिए उसने पीछा किया। जान बचाकर जंगल की ओर भागी साही एक मांद में घुस गई। उसे दबोचने के लिए संतोष भी मांद में घुस गया। लेकिन काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला। साथ में मौजूद राधेश्याम पासवान, चंदर पासवान, डब्ले पासवान, दिनेश पासवान व बंसी पासवान मौके से खिसक लिए। देर रात तक संतोष के घर न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। तब साथ गए लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि साही का शिकार करते वक्त संतोष के साथ ऐसा हादसा पेश आया।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात को मांद खोद कर शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने मृतक के भाई ओंकार की तहरीर पर शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया गौरव सिंह का कहना है कि वन विभाग की ओर से साथ गए पांचों आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही कोई वन्य जीव बरामद हुआ है। संवाद