UP: लड़की के भाई ने युवक को शादी कराने का झांसा दे बुलाया, ईंट-पत्थरों से पीटकर मार डाला, पांच साल से था अफेयर
लखनऊ के सआदतगंज में प्रेस प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने युवक को ईंट-गुम्मों से हमला कर मार डाला। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के सआदतगंज के लकड़मंडी हाता नूर बेग निवासी अली अब्बास (27) की सोमवार रात करीब एक बजे दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के आरोप में लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता आरिफ जमीर ने युवती के भाई हिमालय प्रजापति, उसके साथी स्थानीय निवासी सौरभ प्रजापति और सोनू कोरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती के भाई ने देर रात अली अब्बास को बहन से शादी कराने का झांसा दे कर घर बुलाया और उस पर हमला कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि अली अब्बास का मोहल्ले की रहने वाली युवती से पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला परिजनों की जानकारी में आया तो आरोपियों ने अली अब्बास की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
अली अब्बास व उसके भाई पर दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमें
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक अली अब्बास पर सआदतगंज थाने में मारपीट के दो केस दर्ज हैं। वहीं, उसका भाई अस्तर अब्बास सआदतगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और जेल में बंद है। उस पर कई थानों में मारपीट व लूट आदि के करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
पहले चोर समझ कर स्थानीय लोगों ने की पिटाई
स्थानीय लोगों के मुताबिक अली अब्बास पिछले चार- पांच साल से युवती के पीछे पड़ा था। इस मामले में अली अब्बास और युवती के परिजनों में कई बार झगड़ा हुआ था। सोमवार रात करीब 11 बजे अली अब्बास युवती के घर के बाहर खड़ा था। परिजनों के एतराज करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और अली अब्बास वहां से चला गया। उसके बाद एक बजे वो युवती के घर के पास दोबारा दिखाई पड़ा। गली में अंधेरा था। इसलिए स्थानीय लोग उसे चोर समझ कर पीटने लगे। इसी दौरान युवती का भाई हिमालय, सौरभ और सोनू भी घर से बाहर आ गए और ईंट गुम्मों से उस हमला कर दिया। आरोपी हिमालय व साथी सौरभ पेशे से मूर्तिकार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.