फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man was hit by an SUV and fell on the road

Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से सड़क पर गिरा युवक, कुचला

Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
A young man was hit by an SUV and fell on the road
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी।
लखनऊ। विभूतिखंड में शनिवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी वकील के मुंशी सुनील कुमार (32) से टकरा गई। इससे वह हवा में 20 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। फिर आरोपी उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसयूवी पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह की बहू की बताई जा रही है।
विज्ञापन


अयोध्या रोड पर सुषमा हॉस्पिटल के पास रहने वाले सुनील के बड़े भाई ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे छोटा भाई सड़क किनारे चाय पी रहा था। तभी सामने से आई अनियंत्रित एसयूवी उससे टकरा गई। वह जब तक संभल पाता आरोपी ने भागने के चलते उसके पेट के ऊपर से एसयूवी निकाल दी। सुनील की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन


एसयूवी पर लगा था भाजपा का झंडा : राहगीरों ने आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया, पर वह एसयूवी छोड़कर भाग निकला। एसयूवी पर भाजपा का झंडा और विधानसभा का पास लगा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


<फुटेज के जरिये पकड़ में आया आरोपी : इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई । इसके जरिये आरोपी चालक अमेठी के रहने वाले मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। सुनील के परिवार में पत्नी सरिता और दो बच्चे समर्थ, श्रवण हैं। पूर्व मंत्री जंग बहादुर ने बताया कि सुबह उनका नाबालिग पोता चालक के साथ लोहिया पार्क जाने के लिए निकला था, तभी हादसा हो गया। इसकी जानकारी पोते ने दी थी। मृतक के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed