फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man was called to Lucknow in the name of a job, kidnapped and held hostage, ransom was collected from his family by beating them

Lucknow News: नौकरी के नाम पर युवक को लखनऊ बुलाया, अपहरण कर बनाया बंधक, पीटकर घरवालों से वसूली फिरौती

Fri, 13 Jun 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
A young man was called to Lucknow in the name of a job, kidnapped and held hostage, ransom was collected from his family by beating them
लखनऊ। नौकरी का झांसा देकर गाजीपुर जिले के गंगौली कासिमाबाद निवासी विजय भारती को लखनऊ बुलाया गया। यहां उनका अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा गया। उन्हें छोड़ने के बदले घरवालों से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। दस हजार रुपये मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ित ने बुधवार को हुसैनगंज थाने में बंधक बनाने, फिरौती और धोखाधड़ी की धारा में दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विजय भारती के मुताबिक, वह काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस बीच सोशल मीडिया के जरिये उनकी पहचान बलिया निवासी बंटी से हुई। उसने बताया कि वह कपड़ों की पैकिंग का काम करता है। वह उनकी भी नौकरी 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर लगवा देगा। नौ जून को विजय उत्सर्ग ट्रेन से लखनऊ के लिए निकले। बंटी ने उन्हें कॉल कर ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उतरने की बात कही। स्टेशन पहुंचने पर उन्हें एसके यादव मिला। वह उन्हें पारा स्थित एक मकान में ले गया, जहां बंटी पहले से मौजूद था। थोड़ी देर बाद दो युवक और आ गए।
विज्ञापन


चारों ने उन्हें कमरे बंधक बनाकर पीटा और घरवालों को कॉल कर 50 हजार मांगने की बात कही। डरे सहमे विजय ने चाचा ओमप्रकाश भारती को फोन कर रुपये देने को कहा। उन्होंने किसी तरह दस हजार का प्रबंध किया और रकम विजय के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बंटी और एसके यादव विजय का मोबाइल लेकर जनसेवा केंद्र पहुंचे और पूरी रकम निकाल ली। इसके बाद 11 जून को उन्हें स्टेशन रोड सीएमएस स्कूल के पास छोड़कर भाग निकले। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता के मुताबिक स्टेशन रोड और ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed