{"_id":"623435878b842845096642d9","slug":"a-young-man-was-brutally-murdered-by-walking-with-a-brick-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ में ईंट से कूच कर युवक की बेरहमी से की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ में ईंट से कूच कर युवक की बेरहमी से की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव
Fri, 18 Mar 2022 01:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:02 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। मैदान में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के सिमरा गौड़ि में शुक्रवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिला। छानबीन में पता चला कि मृतक बीकेटी इलाके का रहने वाला था और ईंट से कूंच कर उसकी हत्या की गई है। घटना को लेकर अभी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है।
मड़ियांव थाना क्षेत्र के सिमरा गौडी में शुक्रवार सुबह होली खेल रहे बच्चों ने मैदान में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा देख लोगों को जानकारी दी। इस पर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मड़ियाहूं इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने छानबीन की तो मृतक की शिनाख्त बीकेटी थाना क्षेत्र के रहने वाले दयाराम (35) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक दयाराम चालक की नौकरी करता था । वह मड़ियाओं के सिमरा गौरी में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल घटना के पीछे नशेबाजी या किसी पुरानी रंजिश को लेकर छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाएगी।