फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man died after being hit by a stuntman's bike

Lucknow News: स्टंटबाजों की बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 04 May 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a stuntman's bike
स्टंटबाजों की बाइक की टक्कर से युवक की मौत
लखनऊ। कृष्णानगर में शुक्रवार रात स्टंटबाजों की बाइक की टक्कर से पराग चौराहा निवासी आकर्ष वर्मा (26) की मौत हो गई। आकर्ष हेलमेट नहीं पहने थे। इस कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में स्टंट कर रहे दोनों युवक भी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकर्ष परिवार के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन

मृतक के चाचा मोहनलाल वर्मा ने बताया कि भतीजा आकर्ष बैंकिंग की तैयारी कर रहा था। रात करीब 10 बजे जब आकर्ष जिम से लौट रहे थे, तभी सेक्टर डी-1 शक्ति चौराहे के पास हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, वहां से गंभीर स्थिति में आकर्ष को ट्राॅमा रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। आकर्ष के पिता मेवालाल एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं और मां मंजू गृहिणी हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उनका जन्मदिन इसी महीने 29 मई को था।
विज्ञापन


आरोप, स्टंट कर रहे दोनों युवक नशे में थे
मोहनलाल का आरोप है कि स्टंट कर रहे दोनों युवक नशे में थे, और एक के हाथ में बीयर की बोतल भी थी। एक युवक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है, इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed