फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man committed suicide due to a love affair

Lucknow News: प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान

Mon, 05 Jan 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to a love affair
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। कैसरबाग के ख्यालीगंज निवासी अवधेश कुमार (19) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है और उसका अंतिम चेहरा उसकी प्रेमिका को दिखाया जाए। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने अवधेश के मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि अवधेश मूल रूप से उन्नाव के कालूखेड़ा लहौली गांव का रहने वाला था और कैसरबाग के ख्यालीगंज में किराये के मकान में रहता था। वह अमीनाबाद में सर्जिकल उपकरण की दुकान पर काम करता था। शनिवार शाम को मकान मालिक के बेटे ने उसे छत पर मरणासन्न हालत में पाया। मोहल्ले वालों की मदद से उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान अवधेश के पास से मिले सुसाइड नोट में प्रेमिका का नाम और उसके परिवार के मोबाइल नंबर भी लिखे मिले। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है। अवधेश के भाई राजेश ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed