फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man climbed on the engine and sat holding the OHE line, got burnt by the current

Lucknow News: इंजन पर चढ़कर ओएचई लाइन को पकड़ बैठा युवक, करंट से झुलसा

Tue, 24 Jun 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed on the engine and sat holding the OHE line, got burnt by the current
करंट लगने पर इंजन पर पड़ा युवक।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन की करंट की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। आननफानन जीआरपी ने युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब पौने नौ बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर बाराबंकी की साइड में खड़े एक इंजन पर 25 वर्षीय युवक चढ़ गया। इस पर यात्रियों ने शोर मचाना शुरू, जिसके बाद जीआरपी व आरपीएफ जवान भी पहुंच गए। वे कुछ पाते कि युवक ने ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन को पकड़ लिया। हाईटेंशन लाइन के करंट से वह झुलस गया और तत्काल इंजन पर गिर गया।
विज्ञापन

रेलवे अफसर बताते हैं कि ओएचई में 25,000 वोल्ट का करंट दौड़ता है। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सतर्कता बरतते हुए युवक को नीचे उतारा गया और सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। उसके पास से किसी भी प्रकार की आईडी या रेल टिकट नहीं मिला है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाहीः आखिर क्या कर रहे हैं जवान
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि चारबाग स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ जवानों की फौज है। इसके बावजूद तन्मयता से गश्ती नहीं की जाती। नतीजतन ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। जीआरपी-आरपीएफ की लापरवाही कहीं भारी न पड़े, ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed