फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A worker died from toxic gas while cleaning a manhole

Lucknow News: मैनहोल की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की गई जान

Sat, 06 Jun 2026 03:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
A worker died from toxic gas while cleaning a manhole
इसी मैनहोल की सफाई के दौरान हुई मजदूर की मौत।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। एक बार फिर नाले की सफाई के दौरान लापरवाही के कारण सफाई के लिए उतरे मजदूर इंदिरानगर निवासी लालाराम (35) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चिनहट तिराहा स्थित फल मंडी के पास हुई।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सफाईकर्मी ललित, लालाराम, आकाश कुमार और राजन भूमिगत नाले की साफ-सफाई का काम कर रहे थे। लालाराम टैंक में उतरे थे। सफाई के दौरान वह अंदर फंस गए और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। सहयोगियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में पहले लोहिया अस्पताल और फिर चंदन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी सफाईकर्मी एक ठेकेदार के अधीन काम करते हैं। लालाराम के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप... नहीं दिए गए सुरक्षा उपकरण

लालाराम के साथी ललित का आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के बिना ही नाले की सफाई के लिए भेजा था। नाले के अंदर सांस लेना भी मुश्किल था। हालांकि, चिनहट पुलिस का दावा है कि मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, जहरीली गैस की वजह से लालाराम अचानक बेहोश हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।


खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी

महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी हादसे की सूचना पर चंदन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लालाराम के सहकर्मियों से बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


0000

नाला सफाई के दौरान मजदूर की मौत की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सुषमा खर्कवाल,
महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed