फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman steels tops from goldsmiths shop in Lucknow.

Lucknow: ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने सराफ की दुकानों से टॉप्स उड़ाये, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 15 Jun 2024 03:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Jun 2024 03:17 PM IST
सार

लखनऊ के तालकटोरा में  एक महिला ने दो दुकानों से सोने के टॉप्स चोरी कर लिए हैं। महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
A woman steels tops from goldsmiths shop in Lucknow.
सराफ की दुकान से टॉप्स चुराए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में शुक्रवार को ग्राहक बन पहुंची एक महिला दो सराफ की दुकान से दो जोड़ी सोने के टॉप्स ले उड़ी। महिला की करतूत दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


राजाजीपुरम कोठारी बंधु चौराहे निवासी प्रमोद रस्तोगी की मकान में भूतल पर मिनी ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। प्रमोद के मुताबिक शुक्रवार की शाम वो बाहर गए थे। बेटा आकाश वर्मा दुकान पर था। इस बीच एक महिला दुकान में आई और कान के टॉप्स दिखाने को कहा। सेल्स गर्ल ने टॉप्स पसंद करने के लिए डिब्बा महिला के सामने रख दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हार पर रार: ये हैं भाजपा की शिकस्त के 'विलेन'... कई सीटों के नतीजे चिंता का सबब; नहीं मिला इस समाज का वोट!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी व सांसद कंगना का वीडियो एडिट कर एक्स पर किया वायरल, एफआईआर दर्ज


महिला ने बड़ी चालाकी से एक जोड़ी टॉप्स नीचे गिरा कर चप्पल व पैर के बीच दबा लिया। बाद में पैसे कम होने का बहाना बना करके दुकान से चली गई। डिब्बे में गिनती करने पर एक जोड़ी टॉप्स कम निकले। सीसीटीवी फुटेज देखने पर महिला टॉप्स चप्पल व पैर के बीच छिपाते हुए दिखी। प्रमोद ने टॉप्स की कीमत करीब 20 हजार बताई।

प्रमोद की दुकान में वारदात को अंजाम देने से पहले महिला ने उनके पड़ोसी सोनी ज्वेलर्स की दुकान में भी इस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोनी ज्वेलर्स के मालिक सेक्टर-12 निवासी प्रतीक गुप्ता ने बताया कि ग्राहक बनकर पहुंची महिला उनकी दुकान से भी एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी कर ले गए। दोनों सराफ ने तालकटोरा पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कैलाश चंद्र दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed