{"_id":"633bc292f612375f26789b42","slug":"a-woman-sipahi-commits-suicide-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: पति के प्रेम प्रसंग से आजिज महिला सिपाही ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: पति के प्रेम प्रसंग से आजिज महिला सिपाही ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज
Tue, 04 Oct 2022 10:50 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:50 AM IST
सार
बलरामपुर जिले के लिए एक गांव में पति के प्रेम प्रसंग से परेशान एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड नोट से मामले का खुलासा हुआ। महिला सिपाही इसका विरोध करती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग स्थानीय थाने में तैनात महिला आरक्षी कोकिला यादव (25) ने सोमवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने आरक्षी पति के प्रेम प्रसंग से तंग थी। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
उसमें मृतका ने कहा है कि उसका पति विजय कुमार यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ में आरक्षी के पद पर तैनात है। नवंबर 2021 में दोनों की शादी हुई थी। मृतका का आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला से प्रेम करता है। इस बात का विरोध मृतका करती थी।
विज्ञापन
बीते बुधवार को मृतका का पति गैड़ास बुजुर्ग आया था। दोनों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी और वह वापस चला गया। पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर मृतका ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले में मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।