{"_id":"5f707e601b203d363c22e243","slug":"a-woman-s-dead-body-found-in-munshiganj-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: चार दिन से गायब महिला का शव नाले में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: चार दिन से गायब महिला का शव नाले में पड़ा मिला
Sun, 27 Sep 2020 05:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
अमेठी के थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव सेमरा में रहने वाली महिला सुशीला मिश्रा (52) का शव चार दिन बाद एचएएल गेट के समीप नाले में पड़ा मिला। सुशीला मिश्रा अपने बच्चों के साथ मुंशीगंज बाजार में किराए के मकान में रहती थी और सुल्तानपुर शहर में करती थी।
विज्ञापन
22 सितंबर को वह सुल्तानपुर गई और लौटते समय वापस आने की सूचना फोन पर अपने बच्चों को दी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो बच्चे परेशान हो गए। फोन करने पर स्विच ऑफ बता रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर सुलतानपुर नगर कोतवाली में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। रविवार सुबह एचएएल गेट के समीप नाले में एक शव के पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने मुंशीगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नाले से निकलवा कर शिनाख्त कराई। शव के पास बरामद पर्स में मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि परिजनों की तहरीर पर सुल्तानपुर में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है।