फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman of kaushambi raped in a hotel in Lucknow.

Lucknow: डीजीपी आवास के पास बेसुध मिली कौशांबी की महिला, होटल में हुआ दुष्कर्म

Sun, 08 Oct 2023 11:51 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Oct 2023 11:51 AM IST
सार

कौशांबी की महिला डीजीपी आवास के पास बेसुध हालत में मिली। मामले में हजरतगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
A woman of kaushambi raped in a hotel in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ के डालीबाग स्थित डीजीपी आवास के पास शनिवार शाम कौशांबी की महिला बेसुध हालत में मिली। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। हजरतगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक के मुताबिक सिविल अस्पताल में महिला ने बताया कि वह मुकदमे की पैरवी के लिए दो दिन पहले कौशांबी से लखनऊ आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अनजान महिला व दो युवकों से हुई। उन्होंने केस की पैरवी में मदद की बात कही। इसके बाद शुक्रवार को दोनों में से एक युवक बहाने से उसे होटल ले गया और नशीला दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह वह होटल से निकली तो आरोपी युवक व उसके साथी ने बताया कि उन्होंने उसकी पैरवी कर दी है और वह घर जा सकती है। इसके बाद महिला दिनभर भटकती रही और शाम को डीजीपी आवास के आगे जियामऊ जाने वाले रास्ते पर फुटपाथ पर बेसुध होकर फुटपाथ पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: बीजेपी में अब पार्षद संभालेंगे शहरी इलाकों की बागडोर, चुनाव कैसे लड़ना है इसकी दी गई ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच लाख के बजाय 50 हजार में हो गई कैंसर की जटिल सर्जरी, 10 घंटे का लगा समय


लोगों ने उसे देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने डॉक्टरों से कहाकि वह कई दिनों से भूखी है और उसके पेट में दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। जांच में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद हजरतगंज पुलिस को सूचना देकर महिला को झलकारी बाई अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस
डीसीपी का कहना है कि हजरतगंज थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला से बातचीत कर इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अभी इसका भी पता नहीं चल सका है कि महिला के साथ किस होटल में दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed