पति को रस्सियों से बांध उसके सामने ही किया पत्नी का गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज कराकर लौट रहे दंपति को बदमाशों ने अगवा कर पत्नी के साथ सामूहिक दुराचार किया। कैसरगंज सीएचसी में दवा लेने के बाद जब दंपति बहराइच आने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे तभी कार सवार चार युवकों ने असलहे के बल पर दंपति को कार में खींच लिया।
दोनों को हुजूरपुर मार्ग स्थित टावर के खाली पड़े कमरे में ले गए, जहां पति को पीटकर रस्सियों से बांध दिया और फिर उसी के सामने पत्नी से गैंगरेप किया।
रविवार देर रात किसी तरह छूटे दंपति ने आसपास के लोगों को आपबीती सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दो नामजद व दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक मोहल्ला निवासी युवा दंपती की रविवार सुबह रिश्तेदारी में लखनऊ गए थे।
इस तरह वारदात को दिया अंजाम
शाम में रोडवेज बस से जब दंपती बहराइच लौट रहे थे तो जरवलरोड और कैसरगंज के बीच पत्नी (26) को ठंड के कारण उलझन और बेहोशी की शिकायत हुई। पति ने कैसरगंज कस्बे में ही बस रुकवा ली और लोगों की सहायता से पत्नी को लेकर कैसरगंज सीएचसी पहुंचा।
उपचार के बाद शाम सात बजे दंपती बहराइच जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे तभी कार सवार चार युवकों ने बहराइच चलने की बात कही। दंपति ने कार में बैठने से इनकार किया तो एक युवक ने तमंचा दिखाकर दोनों को गाड़ी में खींच लिया।
इसके बाद दोनों को हुजूरपुर-कैसरगंज मार्ग पर लगे मोबाइल कंपनी के टावर रूम में ले गए। यहां युवकों ने महिला से अश्लीलता शुरू कर दी।
पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटकर रस्सियों से बांध दिया। फिर उसकी पत्नी से गैंगरेप कर चारों भाग निकले।