फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman died in an accident in Vibhutikhand Thana keshtra in Lucknow.

Lucknow: शहीद पथ पर बिखरी पड़ी थी गिट्टी, स्कूटी फिसलने से महिला गिरी, कार ने रौंदा

Sat, 11 Feb 2023 05:04 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Feb 2023 05:04 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति भी घायल हुआ है।
 

विज्ञापन
A woman died in an accident in Vibhutikhand Thana keshtra in Lucknow.
दुर्घटना के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में शनिवार दोपहर शहीद पथ पर जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से एक महिला की जान चली गई। सड़क पर बिखरी पड़ी गिट्टी पर स्कूटी सवार दंपति फिसलकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही एक कार ने महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके पति भी घायल हुए। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कार चालक को हिरासत में ले लिया है। कार भी सीज कर दी है। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-6 निवासी सीमा वर्मा (58) बक्शी का तालाब स्थित बीएसए कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात थीं। वह अपने पति सुनील कुमार वर्मा के साथ स्कूटी से दोपहर करीब दो बजे शहीद पथ पर कमता तिराहे की तरफ जा रही थीं। स्कूटी सुनील चला रहे थे। समिट बिल्डिंग के ठीक सामने शहीद पथ पर बड़ी-बड़ी गिट्टी बिखरी पड़ी थी। जैसे ही सुनील की स्कूटी वहां पर पहुंची फिसल गई।
विज्ञापन


दोनों लोग सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही कार सीमा को रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सीमा की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। कार चालक को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed