{"_id":"652b9fdfee5b8a720f0c3965","slug":"a-woman-died-because-of-fever-in-sisendi-village-in-mohanlalaganj-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इस इलाके में डेंगू जैसे बुखार का कहर जारी, एक महिला की मौत, गांव के दर्जनों लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इस इलाके में डेंगू जैसे बुखार का कहर जारी, एक महिला की मौत, गांव के दर्जनों लोग बीमार
Sun, 15 Oct 2023 01:46 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, मोहनलालगंज
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:46 PM IST
सार
मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। यहां डेंगू जैसे बुखार का प्रकोप है जिससे दर्जनों ग्रामीण पीड़ित हैं।
विज्ञापन
मृतक सियादुलारी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज इलाके में डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार का कहर जारी है। दहियर गांव के बाद अब सिसेण्डी में बुखार से पीड़ित महिला की रविवार को मौत हो गई। महिला का इलाज एक निजी अस्पताल मे चल रहा था। सिसेण्डी में बुखार से पीड़ित दर्जनों मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सब ठीक है।
विज्ञापन
सिसेण्डी के किसान शत्रोहन रावत की पत्नी सियादुलारी (45) को दस दिन पहले तेज बुखार के चलते एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां पर खून की जांच मे प्लेटलेट्स कम होने और हालत में सुधार न होने पर परिजन महिला को दूसरे निजी अस्पताल में ले गये थे। मृतक महिला के देवर कुंवारे के मुताबिक खून की जांच में सोलह हजार प्लेटलेट्स थी और इलाज के दौरान प्लेटलेट्स भी चढाई गईं लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और रविवार को भाभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: सपा ने कांग्रेस से पूछा कौन-कौन सी सीटें चाहिए, साथ ही प्रत्याशी का नाम भी बताएं
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक महिला की मौत की जानकारी नहीं है। सिसेण्डी में स्वास्थ्य टीम सक्रिय है। महिला की मौत बुखार से नहीं किसी अन्य कारण से हुई होगी। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर मामले की पड़ताल कराई जाएगी।
सिसेण्डी में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप
सिसेण्डी मे दर्जनों लोग डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार से पीड़ित हैं। गांव की छह हजार आबादी है। गांव की हर गली हर मोहल्ले में बुखार के मरीज हैं। कुंवर मिश्रा की बुखार से हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह दशरथ समेत तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं और अपना इलाज निजी अस्पतालो में करा रहे हैं।