{"_id":"62d9189ea04f075d974e5f86","slug":"a-woman-commits-suicide-in-a-village-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से घर में झूलती मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से घर में झूलती मिली महिला
Thu, 21 Jul 2022 02:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:43 PM IST
सार
रायबरेली के एक गांव में महिला ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे छत के हुक से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए मौजूद पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी रीता सविता (32) पत्नी मनोज सविता सुबह अपने कमरे में साड़ी के सहारे छत के हुक से लटकती हुई मिली। पड़ोस के रहने वाले एक बच्चे ने जब उसके बेटे आदित्य को स्कूल चलने के लिए बुलाने उसके घर आया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
आनन-फानन मृतका के देवर सोनू ने घर वालों की मदद से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका का पति मनोज गुजरात में रहकर नौकरी करता है। मृतका अपने पीछे एक बेटी अंशिका (12) और एक बेटा आदित्य (14) छोड़ गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के डलमऊ के संतपुर निवासी मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।