फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman attacked with acid in Sitapur.

सीतापुर में महिला पर फेंका तेजाब, पति को भी पीटा, केस दर्ज

Thu, 23 Jan 2020 03:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
A woman attacked with acid in Sitapur.
घटना स्थल पर जांच करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

सीतापुर के रामकोट क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक महिला के घर पर धावा बोल उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। पिटाई से उसका पति भी जख्मी हुआ। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

रामकोट इलाके की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 11/161 निवासिनी अनीता अपने घर में थी। इस बीच कॉलोनी के ही निवासी नितिन, कपिल, राहुल व सागर उसके घर के बाहर आ गए और उस पर झूठा आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। जब अनीता व उसके पति राजेंद्र ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया जिससे वह झुलस गई। इसके साथ ही उसके पति को भी पीटा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस को एसिड अटैक की खबर मिली तो वह  आननफानन मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में दो आरोपी

A woman attacked with acid in Sitapur.
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी खैराबाद भेजा गया। हालांकि खैराबाद के चिकित्सक अनिल पंकज का कहना है कि महिला पर एसिड नहीं डाला गया है बल्कि वह कोई ज्वलनशील पदार्थ है।

कांशीराम कॉलोनी में पड़ोसियों में शराब पीकर विवाद हुआ था। महिला ने एसिड अटैक का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया गया है। - एलआर कुमार, एसपी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed