फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman accused her father in law for raping her in raebareli.

Raebareli: विवाहिता ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की बात भी कही

Wed, 02 Nov 2022 06:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Nov 2022 06:08 PM IST
सार

एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
A woman accused her father in law for raping her in raebareli.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता के साथ सके ससुर ने दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज नहीं किया है। इससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसकी शादी मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से हुई है। 31 अक्तूबर को उसके ससुर उसके घर आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि थाने में उसने घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस मामले में सुलह समझौता कराने का दबाव बना रही है। इससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसपी से भी मामले में ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि विवाहिता एक साल से अपने पति के साथ अलग मायके में रह रही है। दहेज को लेकर विवाहिता और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। जांच में विवाहिता के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने नहीं आई है। दहेज को लेकर दोनों पक्षों के चल रहे विवाद को लेकर जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया गया है। मामले में उचित कार्रवाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed