{"_id":"6698bfb0d77f3934280ff48d","slug":"a-wolf-killed-a-child-in-mahasi-bahraich-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: मां के साथ सो रहे मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, सुबह आधा खाया हुआ शव मिला, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: मां के साथ सो रहे मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, सुबह आधा खाया हुआ शव मिला, गांव में दहशत
Thu, 18 Jul 2024 12:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, महसी(बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, महसी(बहराइच)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:39 PM IST
सार
घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी ने परिजनों को 5000 रुपये की फौरी सहायता दी है।
विज्ञापन
बच्चे का आधा शरीर बरामद हुआ है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में मां के साथ सो रहे दो वर्षीय मासूम बालक को बुधवार की देर रात भेड़िया उठा ले गया। परिजनों को जब भनक लगी तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मासूम की तलाश शुरू की। घंटो बाद बालक का आधा खाया हुआ क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
बहराइच वन प्रभाग के हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर के मजरा मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (02) बुधवार की रात मां के साथ घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान देर रात पहुंचा भेड़िया उसे दबोच ले गया। बच्चे के रोने की आवाज सुन पिता अली अहमद ने अन्य परिजनों के साथ उसका पीछा किया लेकिन भेड़िया अंधेरे का फायदा उठा का भाग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर... 'सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ!' केशव मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर पुलिस के फरमान को अखिलेश ने बताया सामाजिक अपराध, बोले- कोर्ट संज्ञान ले और कार्रवाई करे
परिजन ग्रामीणों के साथ रात भर उसकी तलाश करते रहे। सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। बालक का पेट से नीचे का हिस्सा भेड़िया खा चुका था। शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं, गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने ग्रामीणों को सजग रहने को कहा। साथ ही पीड़ित परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 5000 की सहायता राशि दी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जल्द भेड़िए को पकड़ा जाएगा। साथ ही परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।