फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A wolf killed a boy in Khairighat in Bahraich.

भेड़िया का ताबड़तोड़ हमला: दूसरे दिन पांच वर्षीय बालक को बनाया निवाला, डेढ़ महीने में सात की जान ली

Tue, 27 Aug 2024 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, खैरीघाट (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, खैरीघाट (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Aug 2024 03:15 PM IST
सार

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िया लगातार हमले कर ग्रामीणों की जान ले रहा है। डेढ़ महीने में भेड़िये के हमले में सात लोगों की जान जा चुकी है और 22 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
A wolf killed a boy in Khairighat in Bahraich.
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात भेड़िया ने मां रोली के साथ घर के आंगन में सो रहे अयांश (05) को निवाला बनाया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा दीवानपुरवा गांव निवासी बालक मां के साथ सो रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान भेड़िया मां की गोद से मासूम को छीन ले गया और गन्ने के खेत में निवाला बनाया। सुबह गांव के बाहर मिला क्षतविक्षत शव। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक लैब टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया व जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे... सीएम योगी ने कहा- राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी दो सितंबर को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास, नई सूची जारी करने की मांग


बता दें कि भेड़िया डेढ़ माह में सात को मौत और 22 को घायल कर चुका है। रविवार की रात ही भेड़िया ने जहां रीता (60) को निवाला बनाया था तो वहीं काजल (25) को घायल कर दिया था। लगातार दो दिन में दो मौत और एक महिला के घायल होने से क्षेत्र ने दहशत बढ़ गई है।

तीन को घायल भी किया: भेड़िये ने छत्तरपुर ग्राम पंचायत के मजरा बरुही में भी जमकर उत्पात मचाया। गांव निवासी वंश कुमार (3), शिवानी (9) व हरियाली (06) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। हमले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सीओ महसी रूपेंद्र कुमार गौड़, उपजिलाधिकारी महसी अखिलेश सिंह, नायब तहसीलदार तजवापुर राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि जांच पड़ताल के जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed