फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A wheel of a pink bus going to Kaiserbagh came off, an accident was averted.

Lucknow News: कैसरबाग जा रही पिंक बस का पहिया निकला, हादसा बचा

Sat, 22 Nov 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A wheel of a pink bus going to Kaiserbagh came off, an accident was averted.
हादसे का ​शिकार पिंक बस की खस्ताहालत और जाम छुड़ाता पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। दिल्ली से कैसरबाग जा रही पिंक बस शुक्रवार सुबह लखनऊ विश्वविद्यालय के बाहर उस वक्त हादसे का शिकार होने से बच गई, जब वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस का अगला पहिया निकल गया। बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

मामला साहिबाबाद डिपो की पिंक बस का है। पिंक बस संख्या यूपी 78 एफएन 7326 शुक्रवार सुबह दिल्ली से लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे आ रही थी। आईटी चौराहे से आगे बढ़ने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पास बस के इंजन में गड़बड़ी आ गई। इससे बस अनियंत्रित हो गई और दाहिनी तरफ (चालक की साइड) का अगला पहिया भी निकल गया। बस घिसटते हुए मेट्रो पिलर्स के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। मामले की जानकारी पर परिवहन विभाग अफसर भी पहुंचे। यात्रियों को दूसरी बस से कैसरबाग बस अड्डे तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

तय रूट से नहीं गुजरी बस

सीतापुर रूट से लखनऊ आने वाली बसें डालीगंज पुल के रास्ते ग्लोब पार्क से होते हुए कैसरबाग बस अड्डे तक आती हैं। यह उनका तय रूट है, लेकिन साहिबाबाद डिपो की इस बस को चालक आईटी चौराहे से कैसरबाग की ओर ला रहा था। ऐसे में अगर सुबह रूट पर भीड़ होती तो हादसे में राहगीरों की जान पर बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साहिबाबाद डिपो की कैसरबाग जा रही बस के इंजन में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। यात्री सकुशल हैं। हादसा नहीं हुआ है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

-आरके त्रिपाठी,
क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज

हादसे का शिकार पिंक बस की खस्ताहालत और जाम छुड़ाता पुलिसकर्मी। 

हादसे का शिकार पिंक बस की खस्ताहालत और जाम छुड़ाता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed