फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A vegetable vendor murdered in Lucknow.

लेनदेन के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या, पत्नी को फोन कर बोला आरोपी, मार के फेंका, उठा ले जाओ

Sun, 22 Sep 2019 10:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Sep 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
A vegetable vendor murdered in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोसाईंगंज के अहिमामऊ निवासी सब्जी विक्रेता राजकिशोर मौर्य (45) की लेनदेन के विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई। वह लहूलुहान हालत में अर्जुनगंज स्थित सुल्तानपुर रोड पर कुल्लीखेड़ा मोड़ के पास पड़ा पाया गया।

विज्ञापन


108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी उसे उठाकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। पत्नी शीला मौर्या ने इलाके में ही रहने वाले पति के परिचित आनंद सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। मोहनलालगंज सीओ राजकुमार शुक्ला का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


राजकिशोर मूलरूप से बाराबंकी का रहने वाला था और यहां पत्नी व 14 वर्षीय बेटी सपना और 11 साल के बेटे दीपांशु के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता था। कुछ दिन से वह बीमार चल रहा था इसलिए काम नहीं कर पा रहा था। शनिवार दोपहर वह अपने परिचित आनंद सिंह से रुपया उधार लेकर कुछ सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। राजकिशोर पहले भी आनंद से रुपये उधार ले चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला का कहना है कि काफी देर तक पति लौटकर नहीं आया तो उसके नंबर पर कॉल की। फोन आनंद सिंह ने उठाया। उसने कहा कि राजकिशोर ने रुपया नहीं लौटाया है। इसलिए उसे उठाकर अपने कमरे में लाकर पीटा है। उसने पति को उठाकर ले जाने की बात कही।

पुलिस ने दी, अस्पताल में मौत होने की सूचना

शीला के मुताबिक वह घर से निकलीं। इस दौरान आनंद ने फोन करके बताया कि राजकिशोर को मारपीटकर सड़क पर फेंक दिया है। उसे वहीं से उठाकर ले जाओ। शीला पति की खोज करती रहीं, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने सिविल अस्पताल में राजकिशोर की मौत होने की सूचना दी तो रोना-पीटना मच गया।

शीला का कहना है कि पति ने आनंद से कुछ रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन से काम बंद था। इसलिए वह रुपया नहीं लौटा पा रहे थे। उन्होंने आनंद पर पति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।

हालांकि, पुलिस पहले सड़क हादसे में घायल होने से मौत की बात कहकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही थी। जांच में हत्या की पुष्टि होने पर आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed