फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A unique marriage in Bahraich for the message to save cows.

अनोखी शादी: पगड़ी लगाकर 500 बरातियों के साथ पहुंचा बछड़ा, बछिया के संग लिए सात फेरे

Wed, 27 Dec 2023 06:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Dec 2023 06:13 PM IST
सार

बहराइच में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें नंदी व नंदिनी ने सात फेरे लिए और सारे संस्कार अदा किए। डीजे की धुन पर नाचते-गाते 500 से अधिक बराती भी पहुंचे।

विज्ञापन
A unique marriage in Bahraich for the message to save cows.
बरात में पहुंचा बछड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अभी तक आप सभी ने लड़का व लड़की की शादी देखी होगी। जिसमें सज संवर कर दूल्हा बरात लेकर पहुंचता है। दूल्हन पक्ष की ओर से बरात का भव्य स्वागत किया जाता है और उनके आदर सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है, लेकिन बहराइच में मंगलवार की रात एक अनोखी बरात पहुंची। जिसमें सिर पर पगड़ी लगाकर कोई लड़का नहीं एक बछड़ा पहुंचा। वहीं, उसके साथ डीजे की धुन पर नाचते-गाते 500 से अधिक बराती भी पहुंचे। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात का भव्य स्वागत किया और हिंदू रीति रिवाज से द्वार पूजन व सात फेरों का संस्कार संपन्न करवाया गया।

विज्ञापन


जिले में गौ संरक्षण की अलख जगाने के लिए मंगलवार की रात एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। जहां श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के रामपुर कटेल गांव के चिरंजीव नंदी (बछड़े) की बरात पहुंची। पयागपुर थाना क्षेत्र के निहनिया कुट्टी गांव पहुंची इस अनोखी बरात का लड़की आयुष्मती नंदिनी (बछिया) पक्ष के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरयू की बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा राम मंदिर, ये विशेषताएं सदियों तक सुरक्षित रखेंगी रामलला का घर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव ने सड़कों पर लगाई झाड़ू, कूड़ा उठाया, पीएम के दौरे को लेकर कर रहे कैंप, Pics


हिंदू रीति रिवाज के अनुसान बरात में शामिल बरातियों को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। यही नहीं बरातियों को जलपान व नाश्ता भी करवाया गया। नाश्ते के बाद डीजे की धुन पर नाचते गाते बरात द्वारपूजन के लिए निकली। जहां वेदी बना कर बैठे पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ द्वार पूजन करवाया।

इसके बाद रात में नंदी व नंदिनी ने आग को साक्षी मान कर विवाह के सात फेरे लिए। यही नहीं विवाह के दौरान पंडित जी ने दोनों को सात कसमें भी खिलाईं। पुरानी परंपरा के अनुसान तीन दिन की इस बरात का स्वागत अभी जारी है। विदाई की रस्म 28 दिसंबर को पूरी की जाएगी।

12 को हुआ था बरीक्षा संस्कार, डीजे पर खूब नाचे बराती

हिंदू रीति-रिवाज में शादी से पूर्व तिलक व बरीक्षा संस्कार होता है। नंदी व नंदिनी की शादी से पूर्व 12 दिसंबर को बरीक्षा व तिलक कार्यक्रम संपन्न किया गया। वहीं इसके बाद मंगलवार को दूल्हा तैयार करने से लेकर बरात निकालने की सारी रस्में पूरी करते हुए श्रावस्ती के रामपुर कटेल से बरात निकाली गई। इस दौरान दूल्हा सजाने के दौरान भी बाहर बैंडबाजा व नगाड़े की व्यवस्था रही साथ ही डीजे व जगमग लाइटों के साथ बरात पहुंची।

दूल्हा देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
जिस किसी को भी इस अनूठी शादी की सूचना मिली वह दूल्हा देखने के लिए घर से भाग पड़ा। पयागपुर के निहनिया कुट्टी गांव बरात पहुंचने पर सूचना के रूप में गोला दगते ही सबकी उत्सुकता बढ़ गई। द्वारचार के दौरान दूल्हा देखने के लिए महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्सुकता रही। इस दौरान महिलाएं दूल्हा बने नंदी के सिर पर लगी पगड़ी, गले में रुपयों की माला व विवाह जोड़े को लेकर चर्चा करती रहीं।

गौसंरक्षण का संदेश देने के लिए किया आयोजन
अनूठे विवाह को लेकर बछड़े के संरक्षक श्रावस्ती निवासी भभूति प्रसाद ने बताया कि गौ संरक्षण व गौ सेवा की बात लोग करते हैं, लेकिन ध्यान कोई नहीं देता। ऐसे में लोगों को गौ माता के संरक्षण व रक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए यह प्रयास किया। उन्होंने बताया कि केवल छोटी सी पहल की थी लेकिन लोगों के सहयोग से यह बड़ा संदेश देने वाला आयोजन बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed