टायर फटने से मौरंग भरा ट्रक बाइक पर पलटा, भाई-बहन की मौत, पति व बेटी जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हाईवे पर एक ट्रक का टायर फट गया जिससे अनियंत्रित होकर मौरंग भरा ट्रक बाइक से जा रहे दंपत्ति सहित चार लोगों पर जा पलटा। हादसे में बाइक सवार विवाहिता व उसके भाई की मौत हो गई। जबकि उसका पति व बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायल पति का सीएचसी कसमंडा में इलाज कराया जा रहा है जबकि बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक के नीचे फंसे लोगों को निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कमलापुर इलाके के ठिठूरा निवासी कुलदीप (32) पुत्र रमेश अपनी अट्ठाइस वर्षीय पत्नी गायत्री, सात साल की बेटी सोनम व मानपुर के सिकंदरपुर निवासी बारह वर्षीय सगे साले कुलदीप के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से अपनी ससुराल सिकंदरपुर जा रहा था।
जब यह लोग हाइवे पर राजकीय कन्या विद्यालय के पास पहुंचे तभी लखनऊ की ओर से आ रहे मौरंग भरे ट्रक का एक टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक बाइक पर पलट गया और सभी बाइक सवार उसके नीचे दब गए।
ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर की जा रही आवश्यक कार्रवाई
आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और मौरंग निकालकर ट्रक को हटाया गया तब तक ट्रक के नीचे दबी गायत्री की मौत हो गई थी अन्य तीनों जख्मी थे।
पुलिस ने मृतका के घायल भाई धर्मेंद्र व बेटी सोनम को जिला अस्पताल भेजा। जहां कुलदीप की मौत हो गई, जबकि सोनम का इलाज चल रहा है। हादसे में मामूली रूप से जख्मी मृतका के पति कुलदीप को सीएचसी कसमंडा ले जाया गया। सीओ अंकित कुमार का कहना है कि ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।