{"_id":"6290c1b8823ee2796b7eb947","slug":"a-truck-trampled-a-car-in-ayodhya-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवारों को कुचला, चालक की मौके पर मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवारों को कुचला, चालक की मौके पर मौत, साथी गंभीर
Fri, 27 May 2022 05:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 May 2022 05:49 PM IST
सार
अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर हुई एक भीषण दुर्घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को कुचल दिया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या -प्रयागराज हाईवे पर मसौधा गेट बाजार के निकट बीती गुरुवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवारों को कुचल दिया। घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हालांकि मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने कार सवार दोनों घायलों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही कार चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे का गंभीरावस्था में इलाज शुरू कर दिया। मृतक कार चालक की पहचान बजरंगी यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव (30) निवासी मुमताज नगर थाना कैंट अयोध्या के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायल एक अन्य कार सवार की पहचान अजय यादव पुत्र रामसहाय यादव (32) निवासी गंजा थाना पूरा कलंदर के रूप में हुई। उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक फरार बताया जा रहा है।