{"_id":"61d2e5438c7b3a077c0bfd02","slug":"a-truck-hits-a-tempo-and-bike-many-injured-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: अनियंत्रित ट्रक ने टेंपों और बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: अनियंत्रित ट्रक ने टेंपों और बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, छह घायल
Mon, 03 Jan 2022 05:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jan 2022 05:30 PM IST
सार
कमलापुर थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ने टेंपो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। लखनऊ की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने सवारियों को लेकर जा रहे टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि टेंपो, बाइक सवार और सड़क किनारे खड़े छह लोग ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलापुर इलाके में सोमवार को कस्बे में नहर चौराहे के करीब जिला मुख्यालय की ओर से आ रहे टेंपो में लखनऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टेंपो में टक्कर मारने के बाद ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर खड़े लोगों और आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल खैराबाद के भगौतीपुर निवासी अशोक, खैराबाद के घासीपुर निवासी रामऔतार, कमलापुर के पताराकला निवासी मनोज कुमार, कमलापुर के मीना सरौरा कला निवासी बकरीदा (52) पत्नी इंसान अली, भानपुर निवासी शांति और रोहिणी घायल हो गईं। घायलों को आनन-फानन में कसमंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बकरीदा, रामऔतार की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल ले जाते समय बकरीदा की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में टेंपो और बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।