{"_id":"62cbbf424f5910774f23fcd1","slug":"a-tourist-bus-trampled-a-couple-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत
Mon, 11 Jul 2022 11:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:42 AM IST
सार
रायबरेली के बछरावां में एक टूरिस्ट बस ने बाइक से जा रहे दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल पति से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कन्नावा गांव के निकट सोमवार की सुबह बाइक में पीछे से टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। बस चालक मौके का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बछरावां क्षेत्र के राजामऊ निवासी सतीश शर्मा (25) रायबरेली जिले में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। सतीश सोमवार की सुबह बाइक से अपनी पत्नी रूबी (23) को लेकर रायबरेली इलाज कराने जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही बाइक सवार दंपती लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर कन्नावां गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टूरिस्ट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक के भाई आशीष शर्मा ने बताया कि अभी महिला के बच्चे नहीं थे। टूरिस्ट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।