फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A tiger is on the road in bahraich.

सैर करने जा रहे पर्यटकों के सामने आकर खड़ा हो गया बाघ, दहशत में रहे यात्री

Fri, 18 Jan 2019 06:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
A tiger is on the road in bahraich.
- फोटो : amar ujala

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर गुरुवार रात एक बाघ सड़क पर आ गया और करीब 10 मिनट तक सड़क पर रास्ता रोक कर खड़ा हो गया और गुर्राता रहा। इस दौरान पर्यटक सहमे रहे, हालांकि बाघ की तस्वीर और वीडियो बनाने से भी नहीं चूके। कुछ देर बाद खुद वह जंगल की तरफ वापस लौट गया।

विज्ञापन


दरअसल, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इस समय पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। कतर्निया के गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे पर्यटक सैर के लिए जा रहे थे। तभी उनके वाहन के सामने एक बाघ आ गया।
विज्ञापन


गाड़ी की लाइट की चकाचौंध देखते ही बाघ गुस्सा हो गया। वह सड़क पर ही डट गया। जिसे देखकर पर्यटक सहम गए। वह सड़क पर ही १० मिनट तक चहलकदमी करते हुए गुर्राता रहा। सहमे पर्यटक गाड़ी से ही उसकी तस्वीर खींचते रहे। कुछ पर्यटकों ने उसका वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ को देखते हुए पूरी तरह बंद कर दें लाइट

इस बारे में बात करने पर कतर्निया के वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रात के समय में बाघ टहलने के लिए निकल रहे हैं। पर्यटकों के लिए यह रोमांचित होने की बात तो है ही साथ ही उन्हें सतर्क रहना भी जरूरी है। वह बाघ को देखते ही गाड़ी की लाइट पूरी तरह बंद कर दें। जिससे वह बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वापस जंगल की तरफ लौट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed