फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A three and half years old girl rape accused arrested after encounter in Lucknow.

Lucknow: बाइक मैकेनिक ने दोस्त की साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में घायल

Tue, 28 Jan 2025 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2025 02:38 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
A three and half years old girl rape accused arrested after encounter in Lucknow.
पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी कुंदन कश्यप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदिरानगर के सर्वोदयनगर इलाके में रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची को सोमवार दोपहर बच्ची के पिता का दोस्त बाइक मैकेनिक कुंदन कश्यप उठा ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसको शाम के वक्त घर के बाहर छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया और देर रात आरोपी कुंदन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। उनकी दोस्ती चिनहट के लौलाई निवासी कुंदन कश्यप से थी। कुंदन अक्सर उनके घर आता-जाता था। सोमवार दोपहर को कुंदन बच्ची के घर पहुंचा। बच्ची के पिता और कुंदन आपस में बातचीत कर रहे थे। घर में बच्ची व उनकी दादी मौजूद थीं। इस बीच कुंदन ने बच्ची के पिता को गुटखा लेने के लिए भेज दिया। वह गुटखा लेने गए तो आरोपी कुंदन मौका देखकर बच्ची को उठा ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ लौलाई स्थित अपने घर में दुष्कर्म किया। कुछ देर के बाद जब बच्ची के पिता गुटखा लेकर लौटे तो बेटी व कुंदन दोनों गायब थे। उन लोगों ने दोनों को तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच आरोपी कुंदन बच्ची को इधर-उधर लेकर टहलता रहा। शाम के वक्त आरोपी चुपके से बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर भाग निकला। बच्ची के बड़े पिता ने उसको घायल अवस्था में देखा और फौरन उठाकर घर पहुंचाया। देर रात बच्ची के परिजन उसको गाजीपुर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने फौरन बच्ची को इलाज के लिए क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधा रोड पर हुई आरोपी से पुलिस की मुठभेड़
डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमों को आरोपी कुंदन की तलाश में लगाया गया। रात करीब दो बजे आरोपी कुंदन सर्वोदयनगर बंधा रोड के पास दिखा। पुलिस ने उसको रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को कुंदन पर फायरिंग करनी पड़ी और उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल कुंदन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को कुंदन के पास एक तमंचा और कारतूस मिले हैं। एसीपी ने बताया कि कुंदन के खिलाफ पहले से चोरी सहित अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed