फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl stopped going to school because of eve teasing in Ashiyana Lucknow.

Lucknow: छेड़खानी से परेशान युवती ने कोचिंग जाना किया बंद, शोहदे व उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 04:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Aug 2023 04:42 PM IST
सार

शोहदे की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। शोहदा उसे परेशान करता रहा। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
A teenaged girl stopped going to school because of eve teasing in Ashiyana Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आशियाना इलाके में रहने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा से कई दिनों से दूर का रिश्तेदार छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपी ने युवती की कुछ फोटो को एडिट कर उसको अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।

विज्ञापन


शोहदे की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दी। बावजूद इसके आरोपी लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल व मैसेज कर युवती को परेशान कर रहा है। आजिज आकर युवती ने शनिवार को आशियाना थाने में मड़ियांव के सुनील वर्मा व उसके परिजनों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती के अनुसार, आरोपी ने प्यार के जाल में फंसाकर उसकी कुछ निजी तस्वीरें हासिल कर ली हैं। इसके अलावा आरोपी का दूसरी युवती से भी चक्कर है। इसकी जानकारी पर उससे संपर्क बंद कर दिया तो युवक भड़क उठा और ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सुनील के परिजन भी उसके गलत कामों में साथ देते हैं। लाख मिन्नतें करने के बाद भी उसके फोटो व चैट डिलीट करने को आरोपी तैयार नहीं हुए। युवती ने दूसरा सिम कार्ड ले लिया तो आरोपी ने उसके फोटो व चैट उसके भाई को भेज दिए। आरोपी ने युवती की फोटो अपने व्हाट्सएप डीपी पर भी लगा ली है। हद तो तब हो गई जब युवती की फोटो को एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed