फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl raped in Maharua in Ambedkarnagar.

Ambedkarnagar: शौच को निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 10:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, महरुआ (अंबेडकरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, महरुआ (अंबेडकरनगर) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Feb 2024 10:21 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में तीन नामजद किए गए है जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
A teenaged girl raped in Maharua in Ambedkarnagar.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किशोरी को खेत में ले जाकर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि थाना क्षेत्र महरुआ के एक गांव में 14 वर्षीय दलित वर्ग की किशोरी मंगलवार शाम शौच के लिए निकली थी। तभी वहां मौजूद गांव का मोनू (19)उसे जबरन एक खेत में लेकर चला गया। वहां उसने फोन कर गांव से दो और साथी भी बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी ने बाद में रोते हुए घर पहुंचकर परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन बुधवार सुबह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। वहां तहरीर देकर मोनू और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। यह आरोप भी लगाया कि मोनू ने कहीं शिकायत न करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर केस दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने टीम के साथ गांव पहुंचकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।दो अन्य की तलाश की जा रही है।एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित कर दी गई है। टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed