{"_id":"65742afcacfcf737e609eea5","slug":"a-teenaged-boy-found-hanging-in-a-form-in-bahraich-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: मुर्गी फार्म में रस्सी के फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, पास में थी सीढ़ी, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: मुर्गी फार्म में रस्सी के फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, पास में थी सीढ़ी, हत्या की आशंका
Sat, 09 Dec 2023 02:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:23 PM IST
सार
बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बने मुर्गी फार्म में एक 14 वर्षीय किशोर का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम ऐनी हतिन्सी में नहर के किनारे बने एक मुर्गी फार्म में शहजादे (14) पुत्र जुबेर उर्फ सुंदर का शव रस्सी के फंदे में लटकता मिला। बताया जा रहा है कि किशोर शुक्रवार की शाम से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह उसका शव नहर के किनारे बने मुर्गी फार्म के अंदर बडेर में रस्सी से लटकता मिला। इस घटना की जब जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मुर्गी फार्म पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। जब परिजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजन जब मुर्गी फार्म में पहुंचे तो अपने बेटे की लटकती लाश देखकर बदहवास हो गए। पिता जुबेर ने पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जहां फांसी पर किशोर लटका मिला है वहीं एक सीढी भी खड़ी मिली है। उन्होने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन