{"_id":"5f7090e03a9ecb435e22d956","slug":"a-teen-aged-girl-sexually-assaulted-in-jagdishpur-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: बहन की ससुराल आई किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, खेत में बेहोशी की हालत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: बहन की ससुराल आई किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, खेत में बेहोशी की हालत में मिली
Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के जगदीशपुर में अपनी बहन की ससुराल आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिश्तेदार की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी 15 वर्षीय साली पिछले दिनों उसके घर आई हुई थी। शनिवार की रात वह कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
गर्मी अधिक होने के कारण उसने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। रात करीब 12 बजे गांव के ही दो युवक कमरे में घुसकर किशोरी को उठाकर गांव से बाहर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सुबह लगभग चार बजे कुछ ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो उन्होंने किशोरी को बेहोशी की हालत में देख परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हरिकेश व मुकेश के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।